परवेज अख्तर/सीवान:- भाजपा नेता सह पूर्व बीडीसी गोली कांड के आरोपितों की धर पकड़ में शिथिलता बरतने पर वादी ने पुलिस के प्रति असंतोष जताया है. गुठनी थानाक्षेत्र के सोहगरा निवासी पूर्व बीडीसी सुधीर सिंह ने कहा पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये अब तक छापेमारी नहीं की. जिसका लाभ उठाकर पांच आरोपितों में से दो ने सीवान न्यायालय से जमानत ले ली तथा दो का जमानत याचिका खारिज हो चुका है. गुठनी थानकांड संख्या 04/20 धारा 341, 447, 324, 307, 506 व 120 बी भादवी तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है.
जिसमे पांच लोग आरोपित है. दो जमानत पर है दो की जमानत अर्जी खारिज और एक ने अब तक जमानत अर्जी ही नहीं दाखिल की है और फरार चल रहा है. विदित हो कि गत 31 दिसंबर की देर शाम दरवाजे पर अलाव ताप रहे सुधीर सिंह पर बोलेरो से पांच लोगों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दी जिसमें सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. काफी दिन गोरखपुर हुये इलाज के बाद उनको बचाया जा सका. यह घटना क्षेत्र के चर्चित घटनाओं में एक है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…