Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पचरुखी प्रखंड प्रमुख शाहनाज खातून के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी प्रखंड कार्यालय में निर्धारित तिथि के तहत शनिवार को प्रखंड प्रमुख शाहनाज खातून के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। सदन में कार्रवाई के दौरान पूर्व प्रमुख नसीमा खातून के समर्थन में 25 में 13 बीडीसी सदस्य ही शामिल हुए। वहीं प्रमुख के समर्थक सदन से बाहर रहे। ज्ञात हो कि प्रखंड के अविश्वास प्रस्ताव को प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ रविरंजन की उपस्थिति में डीसीएलआर संजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। अविश्वास प्रस्ताव पर आयोजित बैठक के दौरान घंटों गहमागहमी रही। बैठक के दौरान चली शोर-शराबे की आवाज में मूल मुद्दा गायब नजर आया।

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रखंड प्रमुख शहनाज खातून के पक्ष में बारह पंचायत समिति सदस्य सदन से बाहर रहे, नसीमा खातून के पक्ष में 13 सदस्य सदन में शामिल हो सके। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रमुख नसीमा खातून, हरेराम चौधरी, रीना देवी, मालती देवी, उप प्रमुख ओमप्रकाश मिश्र, पूनम देवी, नूरजतन खातून, प्रभावती देवी, अब्दुल कादिर, विजयांती देवी, शोभा देवी, बसंती देवी, जयमाला देवी आदि शामिल थीं। प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि नुरुल हक ने बताया कि अधिकारियों की मनमानी और प्रखंड क्षेत्र में मनमाने तरीके से चलाई जा रही योजनाओं पर नकेल कसने के कारण साजिश के तहत शहनाज खातून को प्रमुख पद से हटाने की योजना बनाई गई थी।

ज्ञात हो कि सदन में प्रखंड प्रमुख शहनाज खातून के खिलाफ दो सितंबर को पद के सही तरीके से निर्वहन न करने और पद के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए 12 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र को पंचायत समिति सदस्य नसीमा खातून ने बीडीओ को समर्पित किया था। सुरक्षा व्यवस्था के थे कड़े इंतजाम :पचरुखी प्रखंड कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सुरक्षा की ²ष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने अपने दर्जनों पुलिस बल के साथ तैनात थे। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026