Gopalganj News in Hindi

विधायक के काफिले पर हमला को लेकर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: थावे थाने के  एकडेरवा पंचायत के हरदिया गांव में  शुक्रवार के दिन  जन संपर्क के दौरान सदर विधायक के काफिला पर पूर्व नियोजित साजिश के तहत हमला कर  कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।जिसको लेकर सदर विधायक सह विधानसभा क्षेत्र 101के प्रत्याशी सुभाष सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि जन सम्पर्क करते हूए,एकडेरवा पंचायत के हरदिया मस्जिद के सामने से गुजर रहे रास्ते से होकर मोटरसाइकिल से आगे आगे जा रहा था, तथा पांच गाड़ी से पार्टी कार्यकर्ता चल रहे थे। अचानक दस्तगीर आलम,मटुक,सेराजुदीन अहमद व दखल मियां सहित गांव के अन्य लोग अपने हाथों में तलवार, फरसा,लोहे का रॉड,हॉकी और लाठी से लैस होकर जान मारने के नियत से काफिले पर हमला कर दिए।

इस हमले में अनेक समर्थकों को गंभीर चोट लगी।काफिले में शामिल गाड़ियों के शीशे व लाइट को हॉकी ,रॉड  व इट से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पार्टी के झंडा एव पोस्टर को नोचकर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जला दिया गया। जिसको लेकर प्रत्याशी सुभाष सिंह ने थाने में शमशेर अली,मुन्ना मियां ,रिंकू आलम,नवाज अहमद और मस्जिद के मौलवी सहित 26 नामजद और विस् से पच्चीस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि घटना के ही दिन घटना में शामिल दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरदिया गांव के ज़ियाउल हक और कुरैश आलम को शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।शेष आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026