गोपालगंज: तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे इलाकों में अतिरिक्त चौकसी रखी जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर यूपी की सीमा से लगे जिले के पांच प्रखंडों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए सभी प्रखंड में स्थापित चेक बैरियर पर चौबीस घंटे जांच का प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। इन इलाकों की तमाम बूथों पर जिला बल के अलावा केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे जिले में 1906 मतदान केंद्र के अलावा 857 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इन मतदान केंद्रों में से 256 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जो सीमावर्ती इलाकों में बनाए गए हैं। इनमें उत्तरप्रदेश के कुशीनगर व देवरिया जिले की सीमा पर स्थित 95 मतदान केंद्र भी शामिल हैं। जिले के संवेदनशील व क्रिटिकल मतदान केंद्रों में सीमावर्ती इलाके के मतदान केंद्रों को भी शामिल किया गया है। आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 2763 मतदान केंद्रों में एक हजार मतदान केंद्रों को क्रिटिकल तथा 467 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संख्या में पुलिस बल के साथ केंद्रीय बल को तैनात किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…