परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गुठनी के चिल्हमरवा गांव में सोमवार की मध्य रात्रि राकेश पांडेय के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने गांव के बाहर बक्सा, पेटी तोड़ कर सामान फेंक दिया था। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह ग्रामीणों उस समय हुई जब घरवालों ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने पास के चंवर में सामान फेंका देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संदर्भ में गृहस्वामी ने बताया कि भीषण गर्मी होने के कारण घर से बाहर सभी लोग सोए थे और घर के पिछले दीवार में खिड़की मे सेंध मारकर चोर घुस गए और घर में रखे नकदी सहित सारा कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार की अल सुबह जब परिजन घर में घुसे तो नजारा देख उनका होश उड़ गया। घर में रखे सारा पेटी अटैची गायब थे। चोरों द्वारा मोहल्ला से बाहर खेत में बक्सा को तोड़कर सामान कीमत सामान निकाल अन्य सामान को बिखरा दिया गया था। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ आक्रोशित भी दिखे। उनका कहना था कि अल सुबह पुलिस को सूचना दी गई लेकिन घंटों बाद वहां अधिकारी पहुंचे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…