परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुड़ा गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में घायल संदीप कुमार प्रसाद की माता हीरावती देवी ने सिसवन थाना में आवेदन देकर चार नामजद सहित आठ लोगों को आरोपित किया है। नामजद आरोपियों में पुरुषोत्तम मुड़ा निवासी विजय यादव, धीरेंद्र पड़ित उर्फ खेखरू पड़ित, बाबूराम यादव एवं धीरेंद्र पड़ित के पुत्र नीरज कुमार पड़ित सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिरावती देवी ने अपने दिए आवेदन में कहा है कि नामजद आरोपियों सहित तीन-चार अज्ञात लोग मेरे पुत्र को घर से बुलाकर थोड़ी दूर ले गए तथा किसी बात पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की मोटरसाइकिल को आग लगा दी थी। इसके बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…