मैरवा

मैरवा में पकड़ी गई शराब की खेप, ट्रक से पंजाब के रास्ते मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही शराब

परवेज़ अख्तर/सिवान:- पंजाब के होशियारपुर जिला से बिहार के मुजफ्फरपुर के सराय जा रही शराब को राज्य की सीमा में प्रवेश करते ही शनिवार की सुबह पुलिस ने डीसीएम (मिनी ट्रक) सहित जब्त कर लिया। साथ ही चालक समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना के रघुनाथपुर निवासी राकेश कुमार तथा इसी जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार है। शराब की बाजार कीमत 5 लाख बताई जा रही है।

शराब वाहन पर चना के छिलके भरे बोरे के नीचे छुपा कर रखी गई थी। गाड़ी से 83 कार्टन शराब पाई गई।बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश से वाहन जैसे ही मैरवा थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया पुलिस ने वाहन को रोक लिया। चालक से पूछताछ की गई। संदेह बढ़ने पर वाहन की तलाशी ली गई। जहां शराब के कार्टन बरामद किए गए। ट्रक में 3948 बोतल शराब पाई गई। पुलिस गिरफ्तार चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026