गुठनी

गुठनी में बिजली चोरी मामले में महिला सहित दो लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: बिजली चोरी के मामले में बिजली विभाग के कनीय अभियंता योगेश कुमार ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का जुर्माना लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज करवाया है.थाने में दिये आवेदन में कनीय अभियंता ने लिखा है कि पड़री पंचायत के बहेलिया गांव निवासी स्व सबरु राम के पुत्र महंथ राम का बिजली कनेक्शन बकाया होने के कारण काट दिया गया था इसके बावजूद उनके द्वारा चोरी कर बिजली का उपयोग किया जा रहा है.वही बेलौर गांव निवासी सोहन मांझी की पत्नी शुशीला देवी का बिजली कनेक्शन बिजली बिल का सत्रह हजार पांच सौ बाईस रुपया बकाया होने के कारण काट दिया गया था मगर उनके द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा था.कनीय अभियंता योगेश कुमार के आवेदन पर गुठनी थाना कांड संख्या 14/21 धारा 135 बिजली चोरी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026