सिवान: मैरीटार गांव में गंडक नदी में नहाने गए अधेड़ की डूबने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव में गुरुवार की देर शाम गंडक नदी में नहाने गए अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। मृतक मैरिटार गांव निवासी श्रीचंद्र राम (55) वर्ष था। परिजनों का कहना था कि वह देर शाम गांव के ही नदी में नहाने की बात कहके घर से गया था। लेकिन जब वह देर तक नहीं आया तो परिजनों की इसकी चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों द्वारा उसे नदी में नहाते देख देखा गया था। परिजनों ने कहा कि गहरे पानी में उसे डूबते देख आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां लेकर पहुंचे परिजनों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मौत का सूचना सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया।

परिजनों का कहना था कि उन्हें इस बात का अंदेशा ही नहीं था कि इतनी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। घटना के संबंध में प्रभारी थानाअध्यक्ष अभिमन्यू कुमार का कहना था कि अधेड़ की मौत की सूचना मिली है। लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। जिससे पुलिस पोस्टमार्टम करने के लिए नहीं भेज पाई है। उसके मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का कहना था कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। जिसके मौत के बाद परिवार के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार को है। उसके यहां वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उन्हें संभालने के लिए आसपास के ग्रामीण लगे हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024