हुसैनगंज बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग

  • 12 बजे दिन में फैंसी दुपट्टा सेंटर में लगी आग
  • 05 लाख से अधिक का सामान जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय बाजार स्थित शमशाद मार्केट में मंगलवार को एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने के लाखों की संपत्ति राख हो गई। सूचना पर अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़ियों के साथ सीओ डॉ सुनील कुमार व थानाध्यक्ष रामबालक यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ते की मदद से भीषण आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इससे पहले दुकान का सभी सामान राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय बाजार स्थित ट्रांसफार्मर के समीप मंगलवार को सभी दुकानदार अपनी दुकान में थे। इसी बीच लगभग 12 बजे में फैंसी दुपट्टा सेंटर नामक लेडिज कपड़े की दुकान से धुआं निकलता दिखा। हालांकि दुकान का शटर थोड़ा खुला हुआ था लेकिन दुकान मालिक आसपास कहीं नहीं दिखे।

आनन-फानन में उस मार्केट के सभी दुकानदार अपनी शटर गिराकर मार्केट से बाहर भाग आए। देखते ही देखते दुकान के अंदर से धुआं और आग की तेज लपटें बाहर आने लगी। कुछ ही देर में आसपास के गांव-मोहल्ले से सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इसके बाद सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने अग्निशमन दस्ते को इत्तेला की। इधर, ग्रामीणों साहस का परिचय देते हुए आसपास के चापाकल से बाल्टी में पानी भर आग बुझाने में लग गए। कुछ ही देर में हुसैनगंज थानाध्यक्ष व सीओ पुलिसबल व अग्निशमन दस्ते के साथ घटनास्थल पर आ गए। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026