मैरवा: शराब बरामदगी मामले में सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव चेयरमैन धराए

  • मैरवा थाना की टीम ने मुफस्सिल थाना के सहयोग से घर से किया गिरफ्तार
  • मुफस्सिल के बरहन स्थित घर से हुई गिरफ्तारी
  • हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद हुआ था

परवेज अख्तर/सिवान: पिछले दिनों एक ट्रक से शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन व राजद नेता रामायण चौधरी को गिरफ्तार किया है। चेयरमैन की गिरफ्तारी सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गांव स्थित उनके निवास स्थान से हुई है। चेयरमैन को पकड़ने के लिए सीवान और मैरवा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 23 सितंबर को मैरवा में ट्रक पर लदे शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की थी। इस दौरान गिरफ्तार शराब कारोबारी ने उक्त शराब चेयरमैन के कहने पर मंगाये जाने की बात पुलिस को बताई थी। लगभग दो माह के अनुसंधान के बाद पुलिस ने चेयरमैन के खिलाफ साक्ष्य पाकर गिरफ्तार किया है। चेयरमैन रामायण चौधरी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें रेफरल अस्पताल में कोविड-19 की जांच कराई गई।

चेयरमैन की गिरफ्तार की खबर मिलते ही थाने में काफी भीड़ जमा हो गयी। दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ पैक्स संस्थान से जुड़े कई लोग थाने में पहुंच गये। थाने में जुटी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। थाने में कागजी कार्यवाही के बाद पुलिस ने बारह बजे के करीब सीवान कोर्ट में पेश किया। जहां से चेयरमैन को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 23 सितंबर को दिल्ली से आने वाले ट्रक में हरियाणा निर्मित लगभग 140 कार्टून विदेशी शराब मिला था। इस दौरान चालक शिवकुमार समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में शराब लेकर पकड़े गए तीनों ने शराब मंगाने वालों में चेयरमैन रामायण चौधरी का नाम लिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026