हसनपुरा: सड़क हादसे में सिसवां कला के युवक की मौत

  • बगल के पचभिंडा गांव से घर लौटने के क्रम में हुई घटना
  • चुनावी रंजिश के तहत हत्या की आशंका जता रहे परिजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव निवासी स्व. त्रिलोकी सिंह के 31 वर्षीय एकलौते पुत्र पिंटू कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इसकी खबर जैसे ही परिजनों को मिली सभी दहाड़ मार रोते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना सोमवार की शाम 7 बजे के करीब बताई जा रही है जब युवक बगल के गांव पचभिंडा से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पचभिंडा गांव के समीप उसरी-टारी मुख्य सड़क पर बने ब्रेकर के चलते तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गयी।

इससे बाइक लेकर पिंटू सिंह गिर पड़ा। युवक के सिर में गम्भीर चोट लगने से सड़क पर काफी देर तक बेसुध पड़ा रहा। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घटनास्थल पर पहुंच उसे सीवान अस्पताल इलाज इलाज के लिए ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के पीछे मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात घर लाया गया। जहां मंगलवार को शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024