Categories: छपरा

छपरा में मतदान केंद्र पर गोलीबारी, मुखिया प्रत्याशी की पत्नी और बेटे को मारी गोली

छपरा: सारण में मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान दो मुखिया प्रत्याशी और समर्थकों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के दनदासपुर पंचायत के हरपुर कोठी बूथ संख्या चार पर गोली बारी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार मुखिया प्रत्याशी पंकज तिवारी और गुड्‌डू तिवारी के बीच गोली बारी घटना को हुई है। जिसमें गुड्डू तिवारी की पत्नी वृजमाला देवी और उनके पुत्र प्रियांशु तिवारी को गोली मारी गयी है। वहीं इस घटना में गुड्‌डू तिवारी की बहन और पड़ोसी भी घायल है।

मतदान केंद्र पर किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई उसके बाद मारपीट में तब्दील हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का महौल कायम हो गया। गुड्‌डू तिवारी की पत्नी वृजमाला देवी को पैर में तथा पुत्र प्रियांशु को हाथ में गोली मारी गयी है। घटना के बाद लोगों ने दोनों घायलों को जनता बाजार अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच में जुट गयी है। यहां बता दें आज सारण जिले के दो प्रखंडों बनियापुर तथा लहलादपुर में पंचायत चुनाव के तहत मतदान हो रहा है। मतदान दौरान हीं यह घटना हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024