Maharajganj News

सिवान में भूमि विवाद में फायरिंग, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलउ पंचायत के बड़हिया टोला में मंगलवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष द्वारा दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को गोली दाहिने हाथ व पैर में लगी। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को पटना रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि बड़हिया टोला निवासी पारस सिंह एवं तारकेश्वर राम के बीच कई वर्षों से 12 बीघा भूमि के लिए विवाद चल रहा है। गांव में ही मठ की भूमि पारस सिंह ने महंत से रजिस्ट्री करा ली थी। वहीं कुछ दिनों के बाद उसी भूमि को तारकेश्वर राम ने भी महंत से रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। मंगलवार को पारस सिंह अपने परिवार के साथ उक्त भूमि को ट्रैक्टर से जोताई करने पहुंचे, जिस पर तारकेश्वर राम के परिवार ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिसमें तारकेश्वर राम के बांह और पैर में गोली लग गई, और वे घायल हो गिर पड़े। उन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अकिल अहमद,थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र सहित दारौंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि उक्त जमीन पर कई वर्षो से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को मारपीट के बाद गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। प्राथमिक दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026