गुठनी

ट्यूबवेल चालू नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी पश्चिमी पंचायत के किसानों की गेहूं की सिंचाई ट्यूबवेल नहीं चालू होने के कारण बाधित हो रही है। इससे आजिज किसानों ने मंगलवार को नलकूप के पास विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गुठनी पश्चिमी पंचायत स्थित शनिचरा बाबा के पास वर्षों पहले से ट्यूबवेल लगा है, जो पिछले वर्ष तक चलता रहा तथा इसका लाभ भी किसानों को मिला। वहीं इस ट्यूबवेल तक जाने वाली बिजली का तार जर्जर हो गया था, जिसे बदलने के लिए विभाग द्वारा इस ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया गया था, हालांकि विभाग द्वारा इस ट्यूबवेल के नए खंभे में नया तार भी लगा दिया गया लेकिन कनेक्शन चालू नहीं किया गया। इस कारण सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर मुख्यालय स्थित विद्युत कार्यालय के पदाधिकारियों से कई बार कहा भी जा चुका है, लेकिन आज तक कोई भी कर्मचारी इसकी सुध लेने नहीं आया। किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा अगर इस सप्ताह में कनेक्शन नहीं किया गया तो हम सभी किसान विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे तथा इसका पूरा का पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। इस मौके पर राम दुलारे, कन्हैया, मोहन, घनश्याम, मोहन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024