गोपालगंज: जिले के कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकहा बाजार से पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के तिवारी बेलही निवासीविद्यासागर तिवारी का 22 वर्षीय पुत्र सुजीत तिवारी बताया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दीपावली महा पर्व को लेकर कटेया पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा एवं ए एस आई प्रदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक पकहां बाजार में पिस्टल के साथ बाजार में घूम रहा है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा बाजार पहुंच कर उस युवक को पकड़ कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कमर में खोसकर रखा हुआ एक पिस्टल बरामद हुआ। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि पिस्टल के साथ सुजीत तिवारी पकड़ा गया है। जांच किया जा रहा है, कि आखिर युवक पिस्टल लेकर कहां जा रहा था। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…