गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की शाम तक एक-एक कर पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इन सभी के जहरीली शराब पीकर मरने की चर्चा है। स्वजन ने आनन-फानन में बिना पोस्टमार्टम कराए चारों का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, अलग-अलग जगहों पर दो लोग बीमार हैं। पहले इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर स्वजन निजी अस्पताल ले गए। सरकारी डाक्टर का कहना है कि इन दोनों को दम फुलने की शिकायत थी। हालांकि वे अधिकृत तौर पर बयान देने को राजी नहीं हुए।
घटना के बाद डीएम डा. नवल किशोर चौधरी व एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर सदर एसडीओ प्रदीप कुमार व एसडीपीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहा गांव के समीप शुक्रवार रात कुछ लोगों ने शराब पी थी। उसी रात एकडेरवां गांव निवासी 59 वर्षीय राजेश्वर ङ्क्षसह, सोनवलिया कोडऱ गांव निवासी राजेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र जयकिशुन यादव और बसहां गांव निवासी रामचन्द्र शर्मा के पुत्र 35 वर्षीय देवेंद्र शर्मा की मौत हो गई।
शनिवार सुबह करीब सात बजे बसहां गांव के ही 45 वर्षीय रमेश महतो ने भी दम तोड़ दिया। जबकि, शनिवार की शाम बैकुंठपुर के सिरसा सर्वोदय टोला निवासी बहारन मियां की मौत हो गई। पांचों मृतकों के स्वजन के अनुसार ये लोग नियमित शराब पीते थे। शुक्रवार की रात भी शराब पीकर घर लौटे थे। इधर, सोवनलिया गांव निवासी वार्ड सदस्य रिंकू यादव व सासामुसा होटल के कारिंदे जर्नादन सिंह की तबीयत भी शराब पीने के बाद बिगडऩे की बात कही जा रही है।
पांच मौत के बाद कथित तौर पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया। पांचों मृतकों के स्वजन के अनुसार वे नियमित शराब पीते थे। शुक्रवार की रात भी शराब पीकर घर लौटे थे। इधर, सोवनलिया गांव निवासी वार्ड सदस्य रिंकू यादव व सासामुसा होटल के कारिंदे जर्नादन सिंह की तबीयत भी शराब पीने के बाद बिगड़ने की बात कही जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…