Categories: पटना

आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, ममता बनर्जी ने लोकसभा उपचुनाव में बिहारी बाबू को बनाया उम्मीदवार

पटना: बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से लोकसभा जाने की तैयारी कर ली है. आसनसोल संसदीय सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से भाजपा के बाबुल सुप्रियो सांसद थे. उन्होंने बाद में भाजपा छोड़ दी थी और टीएमसी का दामन थाम लिया था. इसी कारण आसनसोल में उपचुनाव हो रहा है और शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी ने उम्मीदवार बनाया है।

वहीं बाबुल सुप्रियो को ममता बनर्जी ने बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचहाँ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भी उपचुनाव होंगे। चार राज्यों की एक लोकसभा सीट और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होंगे.

इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के साथ, उपचुनाव इलेक्टोरल कॉलेज में रिक्त पदों को भी भरेंगे जो राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक वोटों की गिनती 16 अप्रैल को होगी. पांचों उपचुनावों की अधिसूचना 17 मार्च को जारी की जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा इसके पूर्व भाजपा में थे. वे पटना से लोकसभा सदस्य रह चुके थे. बाद में भाजपा से मनमुटाव होने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी. वे अब ममता बनर्जी की पार्टी से जुड़े हैं. अगर शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से चुनाव जीतते हैं तो दो राज्यों से चुनाव जीतने वाले अपनी किस्म के विशेष नेता बन जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026