परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी के श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट से शनिवार को स्थानीय पुलिस ने कार से 30 पेटी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी शिव कुमार यादव है, इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में शनिवार की सुबह थाना के एसआई विजय कुमार तिवारी, एएसआई रमाकांत यादव पुलिस बल के साथ यूपी मेहरौना के तरफ से रहे वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान यूपी की तरफ से आ रही कार को रोक कर तलाशी ली गई, उसमें 30 पेटी शराब मिला। पुलिस ने गाड़ी समेत शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर हरियाणा निर्मित 1440 विस्की शराब बरामद हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…