Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उत्तर साघर सुल्तानपुर में फैला बाढ़ का पानी, चुनाव पर असर संभव

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर प्रखंड के उत्तर साघर सुल्तानपुर में एक बार फिर बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है। पंचायत में पिछले 28 जुलाई से बाढ़ आया था, जो एक महीने बाद बाढ़ का पानी कम हो गया था, लेकिन 30 सितंबर के बाद फिर पानी का स्तर बढ़ने से पंचायत दुबारा बाढ़ की चपेट में आ गया है। इससे पंचायत के सुल्तानपुर, चौगेठियां, मलिकपुरा, धूमनगर व महना गांवों के करीब 350 से अधिक परिवार दुबारा बाढ़ से प्रभावित हो गया है। इन घरों के लोग विस्थापित के रूप में रह रहे हैं। सड़कों पर तीन से चार फीट पानी जमा है। 95 प्रतिशत पंचायत प्रभावित है। आने वाले विधानसभा चुनाव पर बाढ़ के पानी का असर पड़ने की प्रबल संभावना दिख रही है। प्राकृतिक रूप से अथवा कृत्रिम रूप से दुबारा आई बाढ़ से परेशान पंचायत वासियों में जनप्रतिनिधयों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। बीते तीन महीने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। मवेशी चारा के अभाव में भूखे मर रहे हैं। वहीं बीमार अथवा गर्भवती महिलाओं को रिश्तेदारों के यहां शरण लेना मजबूरी हो गई है।

मतदान करने बूथों पर कैसे जाएंगे मतदाता

बाढ़ से आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। मतदान के लिए इन बूथों पर पुलिस बल, मतदानकर्मी, वोटर आदि वहां नहीं पहुंच पाएंगे। बूथों में अभी भी जल जमाव है। 12 मतदान केंद्र वाला इस पंचायत में छह मतदान केंद्र पर आने जाने का रास्ता ही बंद हो गया है। मुखिया सुभाष सिंह ने बताया कि पंचायत के सभी नौ बूथ बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इनमें से 292, 292क, 293, 229 क़ , 294, 294 294 क 295 व कई अन्य बूथों पर जाने वाली सड़क करीब 10-15 फीट तक टूट गई है। अगर प्रशासन समय रहते इससे निजात दिलाने तथा आवागमन की व्यवस्था नहीं कराती है तो साफ जाहिर है कि मतदान का प्रतिशत काफी कम होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित मतदान केंद्रों का बीडीओ द्वारा सर्वे किया गया है। बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने प्रखंड के कुल 35 बाढ़ प्रभावित मतदान केंद्रों की सूची वरीय अधिकारियों को सौंपी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024