दर्जनों गांवों का भ्रमण कर जनता को किया जागरूक
परवेज अख्तर/सिवान:- गुरुवार को महाराजगंज के पूर्व भाजपा विधायक डॉ कुमार देव रंजन ने महाराजगंज प्रखंड के दर्जनभर गांव का भ्रमण कर जनता का कुशल क्षेम लिया. केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे फेज के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार के द्वारा किये गए कार्यों को जनता के बीच गिनाया. सरकार के द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया.
पूर्व विधायक ने कसदेवरा, धोबवालिया, इटहरी, जिगरावां, महना बाजार, प्रेमन टोला, पोखरा, अफ़राद आदि गांव में जन संपर्क के दौरान जनता का दरबार लगा कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने वास्ते हैंडबिल बंटवाया. मौके पर भाजपा के जिला मंत्री शशिभूषण सिंह, उपेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया अच्छेलाल प्रसाद, भूली पासवान, भीम शर्मा, मिठू प्रसाद कुशवाहा, ज्वाला प्रसाद कुशवाहा, धबेंद्र कुमार, राकेश कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह, अशोक सिंह, दिलीप भारती, उपेंद्र तिवारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…