Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में हेलेन केलर की मनाई गई 140वीं जयंती

परवेज अख्तर/सिवान :- शनिवार को समाहरणालय के सभागार में हेलन केलर की 140 वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर प्रभारी जिला सामाजिक सुरक्षा-सह- दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग पदाधिकारी आयुष अनंत द्वारा दिव्यांग जनों को हेलन केलर जयंती के थीम शत प्रतिशत दिव्यांगजन करें अपने मताधिकार का प्रयोग एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में प्रदत अधिकार पर चर्चा कर जागरूक किया गया. इनके द्वारा 13 दिव्यांग जनों को मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत एक-एक लाख फिक्स डिपाजिट राशि का वितरण किया गया.

राज्य आयुक्त नि:शक्तता बिहार पटना द्वारा वर्चुअल ई-धन जागरूकता-सह-ई-संवाद कार्यक्रम में भी दिव्यांग जनों द्वारा उनके अधिकारों का संरक्षण, उनके कल्याणार्थ संचालित योजनाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई. जिला प्रबंधक, सक्षम बिहार (बुनियाद केंद्र) सिवान द्वारा दिव्यांग जनों को जागरूकता अभियान के तहत उनके अधिकार, मताधिकार, सरकार की योजनाएं, सुरक्षा, संरक्षण आदि विषयों पर जानकारी दी गई.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024