कोरोना संक्रमण-चमकी बुखार के रोकथाम और लू से बचाव के लिए डीएम 8 कोषांगों का किया गठन

  • पदाधिकारियों को दी गयी अलग-अलग जिम्मेदारी
  • वैक्सीनेशन, टेस्टिंग, क्वारेँटाइन समेत कई कोषांग गठित
  • कोरोना के साथ एईएस से निपटने को तैयार है जिला प्रशासन

गोपालगंज: जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने, चमकी बुखार व लू से बचाव के लिए अलग-अलग 8 कोषांगों को गठित किया है। प्रत्येक कोषांगों में नोडल पदाधिकारी नामित किये गये है। सभी कोषांगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि वीडियो के कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नतीश कुमार के द्वारा कई निर्देशों का अनुपालन करने का आदेश दिया गया था। जिसके आलोक में जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने, आगामी गर्मी मौसम और एईएस को लेकर जिला स्तर पर कोषांगों को गठित किया गया है।

वैक्सीनेशन कोषांग के नोडल पदाधिकारी है वरीय उप समहर्ता

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के द्वारा गठित कोविड वैक्सीनेशन कोषांग का नोडल पदाधिकारी गोपालगंज के वरीय उप समहर्ता राहुल सिन्हा को नामित किया गया है। इसमें एक दर्जन अधिक अन्य सदस्य शामिल है। इस कोषांग दायित्व है कि जिले में राज्य द्वारा निर्धारित लक्ष्य को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर पूरा करना है। इसके साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।

अधिक से अधिक लोगों का जांच कराना टेस्टिंग कोषांग की जिम्मेदारी

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. ईरफान आलम को टेस्टिंग कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग में अन्य कई पदाधिकारी व कर्मी सदस्य के रूप में शामिल है। इस कोषांग का दायित्व अधिक से अधिक व्यक्तियों का जांच करना, कीट की उपलब्धता का आंकलन करना है। इसके साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।

आईसोलेशन और ट्रीटमेंट कोषांग को महत्वपूर्ण दायित्व

जिलाधिकारी द्वारा गठित अईसोलेशन एंव ट्रीटमेंट कोषांग को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। इस कोषांग का नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अपर समहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है। इस कोषांग को जिम्मेदारी दी गयी है कि जिले में लगभग दो सप्ताह की अवधि से बाहर से आये लोगों की सूची बनाकर स्थानीय मशीनरी को लगाकर सर्वेक्षण कराया जाये। जिसमें कोविड-19 के लक्षण नहीं मिलते है उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखना तथा आश व एएनएम से समन्वय बनाकर अनुश्रवण करना है।

डीएम ने इन कोषांगों का किया है गठन

  • वैक्सीनेशन कोषांग
  • परिवहन कोषांग
  • टेस्टिंग कोषांग
  • आईसोलेशन एवं ट्रीटमेंट कोषांग
  • कंटेनमेंट जोन कोषांग
  • जिला नियंत्रण कक्ष कोषांग
  • अनुश्रवण एंव मूल्यांकन कोषांग
  • एईएस/लू कोषांग
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026