परवेज अख्तर/सिवान : पाकिस्तानी झंडा पहनकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली शेखपट्टी निवासी तैयब हुसैन का पुत्र साजिद हुसैन है। एसपी नवीनचंद्र झा ने नगर थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि 23 अगस्त को सोशल साइट पर युवक की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें युवक पाकिस्तानी झंडा पहने हुए है और राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर खड़ा है। इसकी सूचना मिलने के बाद पचरुखी पुलिस को इसकी जांच कर पुष्टि करने को कहा गया। पचरुखी थाना की पुलिस फोटो को लेकर जांच कर रही थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के जसौली गांव में उक्त युवक है। इसके बाद बुधवार की सुबह जसौली गांव में छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि वायरल फोटो के माध्यम से देश की एकता व अखंडता को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में एसपी ने बताया कि युवक के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…