Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो, चार पहिया वाहन व शराब सहित चार गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों से ढाई लाख रुपये की शराब के साथ चार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान दो चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। इसमें एक गाड़ी पर प्रेस लिखा हुआ पाया गया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान यूपी मेहरौना के तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो (जेएच 01एपी 1511) को तेनुआ मोड़ के समीप रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय तेनुआ मोड़ से ही सोहागरा रोड की तरफ भगाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीछा कर कुछ ही दूर आगे सोहागरा रोड में उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसमें 19 पेटी क्रेजी रोमियो शराब बरामद किया। वहीं तस्करी में शामिल पतउआ गांव निवासी हेमंत कुमार मिश्रा, मिश्रौली गांव निवासी राकेश मिश्रा उर्फ धन्नु मिश्रा को मौके से गाड़ी तथा शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं शराब धंधेबाज मिश्रौली गांव निवासी सत्यम मिश्रा अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। फरार शराब धंधेबाज सत्यम मिश्रा के विरुद्ध भी स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शनिवार की अल सुबह करीब 3 बजे श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट के रास्ते यूपी की तरफ से आ रही एक नई स्कॉर्पियो (बीआर 04 पीए 2671) जिस पर प्रेस लिखा हुआ था की तलाशी ली गई तो उसमें यूपी निर्मित 238 बोतल अंग्रेजी शराब पाया गया। इस दौरान छपरा जिला के साहेबगंज निवासी चंदन कुमार तथा वरुण कुमार को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चारों शराब धंधेबाज के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सिवान भेजने की तैयारी चल रही थी। बरामद शराब का मूल्य ढाई लाख के करीब आंकी जा रही है। उपाध्याय, राजेश्वर त्रिपाठी, वार्ड सदस्य धनकिशोर प्रसाद, राजू पांडेय, विवेक सिंह आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026