Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दिशा की बैठक में छाया रहा पीएम सड़क व आंगनबाड़ी सेविका में धांधली का मुद्दा

परवेज अख्तर/सिवान : कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को जिलास्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनोनीत सदस्यों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना में ठेकेदारों द्वारा बरती जा रही अनियमिता व आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर सेविका-सहायिका की बहाली में धांधली के मुद्दे पर डीएम से कार्रवाई की मांग की। पिछली बैठक की कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन नहीं मिलने से मनोनीत सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि मेल आईडी उपलब्ध नहीं थी। इसलिए पहले नहीं भेजी गई इसे अब भेज दिया जाएगा। जिला पार्षद प्रद्दुमन राय ने पीएचईडी विभाग द्वारा आपदा के तहत एक सौ 32 चापाकल वितरण से संबंधित सूची की मांग की। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की बहाली में कई पर्यक्षिकाओं की अनियमितता उजागर होने के बावजूद कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही। डीएम रंजीता ने कहा कि 26 आंगनबाड़ी पर्यक्षिकाओं का ऐसे भी रिन्यूअल नहीं किया गया है। जांच में इनकी अनियमितता पाई गई, तो सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं होने के मुद्दे पर प्रशासन द्वारा व्यवस्था करने की बात कही गई। शहर में विभिन्न जगहों पर हो रहे जलजमाव को लेकर नगर परिषद के ईओ को दस दिनों में डीएम ने कार्रवाई करने की बात कही। गांधी मैदान से सदर अस्पताल जाने वाली सड़क व दलित बस्तियों में नाले को ढकने की व्यवस्था शीघ्र करने की बात सदस्यों ने की। इसके अलावा नहर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई। सदर विधायक ने अस्पताल में पानी की व्यवस्था रोगी कल्याण कोष करने की बात रखी। गोरेयकोठी विधायक ने भी बैठक में कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। मनरेगा के तहत पिछली बैठक में हाईस्कूलों में मिट्टी भराई एवं चारदीवारी का प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्य नहीं शुरू किए जाने पर विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि पक्का कार्य के लिए फिलहाल राशि नहीं आई है। राशि आते ही कार्य शुरू हो जाएगा। बैठक में सभी विभागों में चल रही विभिन्न योजनाओं पर सदस्यों ने चर्चा की। बैठक में विधायक श्यामबहादुर सिंह, सत्यदेव सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, नगर परिषद अध्यक्ष सिंधु देवी, प्रखंड प्रमुख कामोदनारायण सिंह, विनोद सिंह, शहनाज खातून,डीडीसी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं मनोनीत सदस्य शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026