भागलपुर: जिले में जहां जहरीली शराब पीने से चार की मौत होने की सूचना है वहीं दो की हालत गंभीर है। जानकारी मुताबिक, एक शादी समारोह में जहर का जाम दो दिन पहले छलकाया गया था। इसके बाद शराब पीने वालों की हालत बिगड़ती चली गई। मामले में चार की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिच्छो के किशोर यादव पिता नाम चिंटी यादव, नवीन यादव पिता सज्ज्न यादव तथा कुंदन झा की मौत हो गई है।
छोटू यादव अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। दो लोग जहरीली शराब पीने से अलीगंज मोहल्ले में भी बीमार हुए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई और इनमें से एक की आंख की रोशन चली गई है।
हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि करने के बजाय मामले की लीपापोती करने में जुट गई है। गौरतलब है कि बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 10 दिनों के भीतर बिहार में जहरीली शराब पीने से अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों सीवान जिले में तीन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी जबकि बेतिया में दो और गोपालगंज में बीते शनिवार को पांच लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी। सरकार और पुलिस की सख्ती के बावजूद लोगों तक शराब कैसे पहुंच रही है, यह एक बड़ा सवाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…