गोपालगंज: अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में चार हुए घायल

गोपालगंज: थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए‌। दोनों मामलों में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि दिउलिया गांव में हरिनाथ पड़ित की जमीन पर कुछ लोग अपना सामान रखकर कब्जा कर रहे थे। मना करने पर इन्हें और इनके पुत्र सूरज कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। बचाने आयी पत्नी संगीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

मामले में हरीनाथ पड़ित ने गांव के बाबू नंद पड़ित, पानमति देवी, पूनम कुंवर व किरण कुमारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी घटना सुकसेनवा की है। जहां सुगांती देवी के साथ एक युवक शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई । कान से कर्णफूल एवं मंगलसूत्र छीन लिए गए। मामले में सुगांती देवी ने अपने ही गांव के शिवा शर्मा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026