परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई थाना क्षेत्र के मुइया गांव में बुधवार की शाम एक चार वर्षीय बालक का शव गांव के अभय सिंह के तालाब से बरामद किया गया। कुछ लोगों ने तालाब में डूबने से बच्चे की मौत होने का कारण बताया। मृत बच्चा मुइया गांव निवासी नीतेश सिंह का पुत्र रुद्र कुमार बताया जाता है। घटना के बाद से परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाए जहां बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां रिंकू देवी का रो रो कर बुरा हाल है। रुद्र दो बहनों में सबसे छोटा था। खबर प्रेषण तक संबंधित थाना से कोई भी पुलिस पदाधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…