Siwan News

सोनवर्षा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मरीजों को डॉक्टरों ने दी उचित सलाह

परवेज अख्तर, तरवारा:- जी बी नगर थाना क्षेत्र के नवका बाजार सोनबर्षा गांव के खेल मैदान में रविबार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क जांच शिविर का उद्घाटन शिविर का आयोजन बीआईएमएएस के नेतृत्व में सर्जन डॉ.अनु बाबु ने किया।अपने संबोधन में डॉ अनु बाबू ने कहा कि महिलाओ में बढ़ रही बांझपन रोग का मुख्य कारण तनाव है। मसालेदार तथा तैलीय पदार्थ का सेवन से परहेज करना चाहिए। गर्मी के दिनों में परहेज करते हुए हल्का भोजन का सेवन करें अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने का प्रयास करें। इससे कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। खान पान पर नियंत्रण नहीं रहने से मनुष्य जटिल बीमारियों ग्रसित हो हो जाता है। इसके बाद बीमारी को लेकर आर्थिक शारीरिक बोझ पढ़ने से तनाव में आ जाता है जिससे उसकी असामयिक मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में बाजार की सामान सेवन से परहेज करें। अधिकांश बीमारियां पेट में कब्जियत होने के कारण उत्पन्न होती है जिस की अनदेखी करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए हमेशा खानपान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ रामेश्वर सिंह ने हड्डी संबंधी बीमारियों के लिए मेहनत और ब्यायाम करना चाहिए तथा संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर डॉ शिखा सिन्हा,सुनील कुमार यादव,मनीष सिंह, शाहनवाज़ आलम,फरमान खां,इस्तेयाक खां थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024