परवेज अख्तर/सिवान : बबुनिया रोड स्थित डॉ. आसिफ हुसैन के क्लीनिक पर लायंस क्लब द्वारा दिवंगत लायन डॉ. बृजेश कुमार सिंह की याद में मुख्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब के अध्यक्ष अब्दुल हमीद, सचिव अरविंद पाठक, कोषाध्यक्ष विकास सोमानी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष मरीजों के विभिन्न बीमारियों की जांच और उचित सलाह दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से सपैरोमिटर द्वारा दमा रोग की जांच, केलोस्ट्रोल की जांच, यूरिक एसिड की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच, शुगर की मुफ्त जांच किया गया। इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ सफ़ा सिद्दीकी ने महिला मरीजों की जांच की और उन्हें सलाह दिया। साथ मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दीं। शिविर में अधिवक्ता कबीर अहमद, डॉक्टर के एहतेशाम अहमद, रूपेश कुमार, मोहम्मद उमर फरीद सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। वही मुस्कान, मिहर्राम खान, विक्की खान, सोहैल खान, जैकी शहनवाज, मुस्ताक, दुर्जय शंकर आदि ने सहयोग किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…