दरौंदा

ईवीएम व वीवी पैड को ले मतदाताओं को किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के चार पंचायतों में गुरुवार को मास्टर ट्रेनेर समेश्वर सिंह के नेतृत्व में ईवीएम एवं वीवी पैड को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि इसके तहत मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि के लिए जब ईवीएम का बटन दबाएंगे तो सात सेकंड तक अपने मत को देख सकेंगे। इस संबंध में बीडीओ रीता कुमारी प्रखंड के बालबंगरा, रामगढ़ा, रसूलपुर एवं मड़सरा मेें ईवीएम एवं वीपी पैड का प्रदर्शन किया गया। सबसे पहल बालबंगरा पंचायत के पंचायत भवन पर पंचायत जनप्रतिनिधि विकास मित्र, बीएलओ, रामगढ़ा पंचायत के पंचायत भवन पर विकास मित्र, सभी बीएलओ एवं रसूलपुर पंचायत के पंचायत भवन पर विकास मित्र एवं मड़सरा पंचायत भवन परिसर में आमलोग शामिल हुए। इस दौरान मतदाताओं को अपने मत के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर राज बिहारी चौहान, उमेश कुमार साह, ममता कुमारी, किरण कुमारी, रमी देवी आदि बीएलओ ने सहयोग किया। शत-प्रतिशत मतदान करने का अपील की गई। सभी चारों पंचायत भवन पर मतदाताओं को बारी-बारी से ईवीएमम एवं वीवी पैड की जानकारी दी गई। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026