Siwan News

शाहगंज में “एक शाम ,कौमी एकता के नाम कार्यक्रम का आगाज़

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महाराजगंज प्रखंड के शाहगंज गांव स्थित हजरत पहलवान पीर अली शाह के मजार पर मीडिया हॉउस के द्वारा “एक शाम ,कौमी एकता के नाम”से कार्यक्रम का आगाज किया गया ।इस आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। कार्यक्रम देर रात तक चली।मानों तो आयोजित कार्यक्रम पुरे इलाके में आपसी एकता का संदेश दे गया।इस दौरान हिन्दुस्तान की शान, बिहार की जान कहे जाने वाले भोजपुरी माटी के लाल व मनमोह लेने वाले कलाकार सह गायक आलम राज ,राजू रसिया,सुर संग्राम विनर विक्की बबुआ,धनंजय शर्मा,तान्या श्री,जप्पन जापानी,असगर अंसारी,आदि कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक धार्मिक गीतों की प्रस्तुत व देश की वर्तमान हालात पर खूब चर्चा की इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की वर्तमान हालात की चर्चा को सुन अपने -अपने आसूंओं को नही रोक पाये वही लोगों ने धार्मिक गीत को सुन कर खूब झूम उठे।उपस्थित लोग रात भर खूब लुत्फ़ लिए।बतादें की कार्यक्रम की शुरुआत पीरे तरीकत बाबा कौसर अली शाह वारसी तथा मीडिया हॉउस के प्रबंधक नौशाद अली आये हुए अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते से भेंट कर की। कार्यक्रम के उदघाटन के दौरान गायक आलम राज ने राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन से कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कई नामी गिरामी शायरों व गायकों ने देश भक्ति तथा धार्मिक गीतों को प्रस्तुत कर वहाँ मौजूद हर शख्स के मन को मोह लिया ।इस दौरान आये हुए कलाकारों ने आज के दौर में देश में चल रही हालात पर भी खूब चर्चा की और कहा की आज देश के कुछ लोगों ने सोने के चिड़िया कहे जाने वाले मुल्क को धर्मो के नाम पर बाँट कर हिन्दू व मुस्लिम की राजनीत करने पर आतुर है लेकिन मुल्क की जनता को अब धीरे -धीरे उनके मनसूबे समझ चुके है।वही मिडिया हॉउस के प्रबन्धक नौशाद अली ने शायराना अंदाज में कहा की ” गुलिस्तां को खूं की जरूरत पड़ी ,सबसे पहले ये गर्दन हमारी कटी ,लोग कहते है आज ये अहले चमन ,यह चमन है हमारा तुम्हारा नही” । उक्त पक्तियाँ को सुनने के बाद उपस्थित लोगों ने श्री अली का स्वागत ताली बजाकर किया । मीडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली ने बताया की उक्त मजार शरीफ पर तीन दिवसीय उर्सेपाक के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी कार्यक्रम का आयोजन किया गय।इस मौके पर लगातार तीन दिनों तक विशाल भंडारे का ब्यवस्था भी किया गया था। इस आयोजित कार्यक्रम में संजीव सिवानी ,इम्तेयाज अहमद उर्फ़ मुन्ना मास्टर,रिपोर्टर विजय राज ,दिपु राज ,मोहमद अली शाह,रफीउल्लाह मास्टर.बशिष्ठ सिंह,सोभाजीत चौरसिया,का योगदान सराहनीय देखी गयी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024