Barharia Siwan News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा गुड्डू की मौत का राज

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बड़हरिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख के भतीजे गुड्डू सिंह की हत्या का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलेगा। जांच के लिए भेसरा रिपोर्ट मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक के भाई रिंकू सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मंगलवार को शव बरामदगी के बाद ही हत्या और आत्महत्या की चर्चाएं शुरू हो गई थी। लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं है कि गुड्डू सिंह ने आत्महत्या की है क्योंकि मौत के कुछ दिन पूर्व अपने गांव के सटे बगल के अहिरनी गांव में कुछ लोगों ने उसे देखा था। उसने अहिरनी गांव के कुछ लोगों को अपनी जमीन रजिस्ट्री की थी और अपने पुत्र का नामांकन कराने के लिए भोपाल पत्नी के साथ गया था। वहां पत्नी और बच्चे को छोड़कर पुनः वापस घर आ गया। लोग आशंका जता रहे हैं कि जमीन के पैसे के विवाद को लेकर इसकी हत्या तो नहीं कर दी गई है और अपराधियों ने साक्ष्य को छुपाने के लिए हत्या कहीं अन्यत्र कर उसके बथान के समीप कुएं में शव को डाल दिया है। अपराधियों ने साजिश के तहत हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतक का भेसरा रिजर्व कर जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस गुड्डू सिंह के हत्या का खुलासा करने के लिए कॉल डिटेल्स निकाल कर भी अनुसंधान करने में जुट गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुड्डू सिंह की मौत का राज खुल पाएगा। भेसरा रिपोर्ट जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026