Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डेंगू के मरीजों की खोज में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम

परवेज अख्तर/सिवान : शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के डेंगू प्रभावित पुरानी किला, शुक्लटोली, चिकटोली व अंसारी मोहल्ला में डोर टू डोर मरीजों की खोज में निकला। गौरतलब है कि इन इलाके से डेंगू के सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवेश कुमार, वीबीडी यज्ञ प्रसाद शर्मा, कालाजार सुप्रवाइजर प्रदीप ओझा, जावेद व एएनएम शामिल थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके के लोगों को डेंगू के लक्षण व उससे बचाव की जानकारी दी। वीबीडी यज्ञ शर्मा ने बताया कि डेंगू प्रभावित इलाकों को फॉगिंग का काम शुरू कर दिया गया। इसके पास आसपास के मखदूम सराय, महाबीरी पथ, तेलहट्टा बाजार, एमएम कॉलोनी, बड़ी मस्जिद व कागजी मोहल्ला जैसे इलाकों में फॉगिंग किया जाएगा। इधर स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के मरीजों का सही आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है।

सदर अस्पताल से डेंगू के तीन मरीज रेफर

शहर में अब तक डेंगू से पीड़ित मरीजों का सही आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है। सदर अस्पताल से अब तक तीन डेंगू के मरीजों को पटना रेफर किया जा चुका है। इसमें शहर के दखिनटोला निवासी राहुल दूबे, हुसैनगंज के सिधवल निवासी उमेश कुमार व चीकटोली के 12 साल के बच्चे आरिफ का नाम शामिल है। राहुल दूबे का 50 हजार के नीचे प्लेटलेट्स होने से बुधवार को उसे पटना रेफर किया गया। वहीं आरिफ का प्राइवेट में इलाज चल रहा था। उसे मंगलवार को परिजन पटना लेकर चले गए। दरअसल डेंगू से पीड़ित ज्यादातर मरीज निजी चिकित्सकों के पास अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कुछ लोग डेंगू के लक्षण दिखते ही मरीज को पटना व गोरखपुर लेकर चले जा रहे हैं।

प्रतिदिन मिल रहे हैं डेंगू के नए मरीज

निजी डॉक्टरों की माने तो वहां प्रतिदिन डेंगू के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉ संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि डेंगू बुखार के मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे घबड़ाने की बात नहीं है। इसका इलाज शहर में संभव है। वहीं मैट्रो लैब के पैथोलॉजिस्ट डॉ अब्दुल वाहिद अयुबी ने बताया कि प्रतिदिन तीन से चार डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026