Categories: पटना

बिहार की लड़कियों को हरियाणा में बेचने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेत आठ गिरफ्तार

अपहृत की गई तीन लड़कियां बरामद

पटना: पुलिस प्रशासन ने मानव तस्करी खासकर लड़कियों को अगवा कर उसकी खरीद-बिक्री करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का उद्भेदन किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना, इसमें शामिल एक महिला, झोलाछाप डॉक्टर समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसकी सूचना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करता था झोलाछाप डॉक्टर

मखदुमपुर के टेहटा के एक गांव की युवती की बरामदगी के बाद एसपी के द्वारा गठित टीम ने मिले सुरागों के आधार पर अनुसंधान को तेज किया। इस क्रम में पुलिस को जानकारी हुई कि बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा थाना के ब्रह्म स्थान गांव के निवासी अजय यादव और उसी गांव के झोलाछाप डॉक्टर राकेश उर्फ पूतिया मुख्य भूमिका में शामिल रहता है। अजय उत्तर प्रदेश के राजकुमार, हरियाणा के सुखबीर सिंह एवं बबलू सिंह गिरोह के साथ मिलकर सिम्मी को पटना जंक्शन से पूजा अहिरवार के माध्यम से अपहरण किया था और हरियाणा में अमन उर्फ विजय के हाथों बेच दिया था।

खुलासा हुआ कि झोलाछाप डॉक्टर राकेश उर्फ पूतिया पानी में नशीली दवा पिलाकर अगवा की गई लड़कियों को बेहोश करता था और उसे बेहोशी की हालत में दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच दिया जाता था। वहां गर्भवती हो जाने पर उनका गर्भपात करवाने का काम भी डॉक्टर करता था। बताया गया है कि इस गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों का भी पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मानव तस्करी का धंधा करने वाले गैंग का सफल उद्भेदन करने में शामिल पुलिसकर्मियों की एसपी ने सराहना की है।

पटना से दो लड़कियों के साथ पकड़ा गया मुख्य सरगना

एसपी ने बताया कि इस कांड के मुख्य सरगना अजय यादव को नालंदा जिला के कतरीसराय थाना अंतर्गत बजराचक गांव की निवासी काजल कुमारी और नवादा जिला के पकरीबरावा की कारी देवी के साथ पटना के सिपारा से गिरफ्तार किया गया। इनके साथ इनके सहयोगी झोलाछाप डॉक्टर की भी गिरफ्तारी हुई थी। लड़कियों को बहला-फुसलाकर पटना जंक्शन से हरियाणा ले जाने वाली जसीडीह (झारखंड) की निवासी पूजा अहिरवार और उसके पति अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया। पूजा की निशानदेही पर यूपी के मैनपुरी से गिरोह में शामिल राजकुमार, पप्पू एवं ज्ञान सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई।

युवती की बरामदगी के बाद खुला राज

एसपी ने बताया कि मखदूमपुर के टेहटा ओपी अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती अपने पिता द्वारा डांट-फटकार के बाद घर से निकल गई थी। इस संबंध में उनकी मां के आवेदन पर 19 फरवरी 2022 को मामला दर्ज किया गया था। इस क्रम में 16 मई को युवती ने अपने बहनोई के मोबाइल पर फोन कर अपने आप के हरियाणा में होने की बात बताई थी।

इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम गठित कर हरियाणा भेजी गई जहां किठाना थाना अंतर्गत कैथल गांव से युवती को बरामद किया गया था। उसके तथाकथित पति अमन ऊर्फ विजय को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की। उसे जहानाबाद लाया गया था। अनुसंधान जारी था। पकड़े गए अमन ने पुलिस को बताया था कि सिम्मी परवीन को उसने एक लाख साठ हजार में खरीदा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026