Categories: पटना

बिहार में चूहों ने शराब पी, बांध कुतरा, अब रेलवे को लगाया चूना, जानिये क्या है पूरा मामला

पटना: बिहार के चूहे भी गजब ढ़ाते हैं। कभी थाने में रखी शराब गटक जाते हैं तो कभी बांध ही कुतर डालते हैं। ऐसे में भला रेलवे क्‍यों अछूता रहता? इन चूहों ने बिहार के औरंगाबाद जिला स्थित फेसर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग से जुड़े कंप्यूटरों के तारों को कुतर दिया है। इस कारण इस स्‍टेशन से यात्रा करने वाले लोगों को रेलवे टिकट नहीं दे पा रहा है। यात्री बेटिकट यात्रा करने को मजबूर हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह से ही फेसर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग का कार्य फिलहाल बन्द है क्योंकि सिस्टम ऑन ही नहीं हो रहा है. यात्री ट्रेनों के नियत समय पर स्टेशन पहुंच रहे हैं और जब टिकट लेने काउंटर तक पहुंच रहे हैं तो उन्हें पता चल रहा है कि टिकट काउंटर से टिकट नहीं दी जा रही है।

यात्री इसे स्टेशन प्रबंधन की घोर लापरवाही बता रहे हैं और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टिकट दिये जाने की मांग कर रहे हैं. यात्रियों ने बताया कि प्रबंधन सिस्टम का रख-रखाव सही तरीके से नहीं करते हैं अन्यथा ऐसी नौबत ही नहीं आती. इस मामले पर स्टेशन प्रबंधक से जब बात की गयी तब उन्होंने चूहों के द्वारा सिस्टम का तार काट दिये जाने की बात कही और बताया कि इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026