Gopalganj News in Hindi

उचकागांव में कुचायकोट के गैस उपभोक्ताओं के लिए कोरोना योद्धा बने उचकागांव और थावे के गैस एजेंसी कर्मी

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के कुचायकोट प्रखंड के गौरीशंकर इंडेन गैस एजेंसी के किसी कारण वश टर्मिनेट हो जाने के बाद उचकागांव प्रखंड के उचकागांव इंडेन गैस एजेंसी अमठा भुवन और थावे प्रखंड के आसमां इंडेन गैस एजेंसी के कर्मी कुचायकोट प्रखंड के लगभग 67 सौ गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान दोनों गैस एजेंसियों के कर्मी गैस सिलेंडर के लिए एक कॉल के माध्यम से डिमांड मिलते ही गैस एजेंसी के वाहन के साथ भरे हुए सिलेंडर लेकर उपभोक्ताओं के दरवाजे पर पहुंच रहे हैं और उन्हें इस कोरोना महामारी के दौरान भी बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। गैस एजेंसी के माध्यम से बेहतर सुविधा मिलने के बाद उपभोक्ताओं में काफी संतुष्टि नजर आ रही है।

इस संबंध में इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सह भाजपा के जिला मंत्री इंजीनियर सुदामा मांझी ने बताया कि इस लॉक डाउन के दौरान भी गैस सिलेंडर के उपयोग में कोई कमी नहीं आई है। लॉक डाउन के दौरान भी 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं। गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा डोर टू डोर होम डिलीवरी के माध्यम से भरे हुए गैस सिलेंडर सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026