मैरवा

मैरवा में प्रखंड परिसर के जमीन पर दुकानदारों का बढ़ा अतिक्रमण

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा प्रखंड परिसर में इन दिनों दुकानों का अतिक्रमण बढ़ने लगा है.।यह अतिक्रमण जिला परिषद द्वारा आवंटित कुछ दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है। इन दुकानदारों द्वारा आवंटित भूमि के बाद प्रखण्ड परिसर की भूमि का भी अतिक्रमण किया जा रहा है। ये लोग प्रखण्ड की भूमि पर कब्जा कर दरवाजा खिड़की खोलकर बांस बल्ली से घेरकर प्रखंड की जमीन का कब्जा कर रहे हैं।

जबकि कुछ माह पूर्व कराई गई नापी के बाद इन दुकानों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। अब इन अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर नोटिस जारी कर खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि नापी के बाद कुल 7 दुकानदारों को चिन्हित किया गया है।रामविलास ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर,भीम ठाकुर,अशोक प्रसाद, शान्ति देवी,कमल चौधरी आदि शामिल है। जिनके द्वारा जमीन का अतिक्रमण किया गया है। इन दुकानदारों को नोटिस किया जा रहा है । जिसे एट हफ्ते के अंदर नहीं हटाने पर तोड़कर कब्जा हटवाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026