परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के उचकागांव प्रखंड के झीरवां पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव में एक किसान द्वारा गांव के ट्रैक्टर ट्राली पर अपने खेत में काटे गए गेहूं के फसल को लादकर घर ले जाने के दौरान गांव के चंवर में हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाने से ट्राली पर लदी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
इस दौरान चालक ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई गई। ग्रामीणों के सहयोग से ट्राली पर लदे बोझे में लगी आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि श्यामपुर गांव के सरवन यादव अपने खेत में गेहूं की तैयार फसल को काटकर गांव के योगेंद्र सिंह के ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर अपने खेत से दरवाजे पर ले जा रहे थे।
इसी दौरान जैसे ही गांव के समीप ट्रैक्टर पहुंचा। इसी दौरान हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से ट्राली पर लदी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई गई।ग्रामीणों के सहयोग से लगी आग को बुझाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर सीओ रामबचन राम के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी द्वारा क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…