Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: युवक ने थाने जाने से किया इनकार तो पुलिस ने पीटा, वीडियो वायरल

गोपालगंज: पुलिस का एक और बेरहम चेहरा सामने आया है। वायरल वीडियो में पुलिस के 2 जवान एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। युवक की इस कदर पिटाई की गई जब तक की उसके सर से ब्लड नहीं आने लगा। मामला नगर थाना के साधु चौक का है। पीड़ित लड़के पर आरोप है कि वह नशे का यानी स्मैक का कारोबार करता है और नगर थाना पुलिस उसे पकड़ने के लिए साधु चौक में गई थी। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़के का नाम मोइनुद्दीन मियां है। और वह नगर थाना के साधु चौक वार्ड नंबर 3 के निवासी मुस्लिम मियां का पुत्र है। आरोप था कि वह स्मैक का करोबार करता है और पुलिस को सूचना मिली थी इस युवक के पास स्मैक है। इसी सूचना को लेकर पुलिस उसे पकड़ने गई थी और पुलिस जब लड़के को गिरफ्तार कर चलने लगी तो उसकी बहन और उसके परिवार के अन्य सदस्य उसे छुड़ाने लगें।

नगर थाना पुलिस का यह वीडियो किसी ने घटनास्थल से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इस मामले में जब नगर थाना के प्रभार में रहे नेयाज अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना के साधु चौक वार्ड नंबर 3 में स्मैक का कारोबार किया जा रहा है। इसी को लेकर पुलिस युवक को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस द्वारा यहां कोई पिटाई नही की गई है। उन्होंने बताया कि युवक के पास से 10 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है। युवक को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्मैक बेचने की सूचना पर पुलिस ने की थी छापेमारी

नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के समीप कुछ लोग स्मैक बेच रहे हैं।सूचना के साथ ही पुलिस के दो जवान वहां पर छापेमारी की।इस दौरान सिराजुद्दीन नामक युवक को दस पुड़िया स्मैक के साथ पकड़ा गया।जबकि कई लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए।पुलिस जब उसे गिरफ्तार कर लेे जाने लगी तो वह पुलिस वालों से उलझ गया।जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरा कर लाठी डंडे और जूते से मारने लगी।

घटना की वीडियो बनाकर किसी ने कर दी वायरल

इस पूरे घटना का किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जिसे अबतक हजारों लोगों ने देख कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चार मिनट के इस वीडियो में पूरी घटना कैद है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026