गोपालगंज: ट्रेन से कटकर 60 वर्षीय महिला की मौत

गोपालगंज: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर थावे रेल खंड पर सासामुसा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई।बताया जाता है की गोरखपुर थावे रेल खंड के सासामुसा स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रेक पर एक महिला सोई हुई थी।उसी दौरान शनिवार की सुबह छह बजे गोमती नगर  छपरा एक्सप्रेस से कटकर 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।थावे स्टेशन मास्टर के द्वारा मेमो देने के बाद थावे जीआरपी के एसआई संदीप कुमार अपने जीआरपी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में भेज दिया।

जीआरपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रेन से कटकर हुई महिला की मौत की पहचान नगर थाने के चैनपटी गांव के हरेंद्र सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रामावती देवी के रूप में किया गया है।जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया । परिजनों ने बताया कि लगभग पांच वर्ष से मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।तथा सुनाई कम देता था।वही महिला की मौत सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर विनोद कुमार गुप्ता और त्रिभुवन बैठा सहित जीआरपी पुलिस मौजूद था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026