Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- 24 घंटे में 18 नए लोग मिले संक्रमित, 35 लोग हुए ठीक

गोपालगंज: कोरोना संक्रमण के आंकड़े में उतार व चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। गत शनिवार को रिकार्ड 149 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद संक्रमण के आंकड़े में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में 18 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इनमें से तीन लोगों की उम्र 50 वर्ष के पार है। नए संक्रमित लोगों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 5254 पर पहुंच गया है। इस बीच इस अवधि में पूरे जिले में 35 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता प्राप्त की। संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण कोरोना के एक्टिव केस की संख्या जिले में घटकर 303 रह गई है।जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे जिले में करीब 1820 लोगों का कोरोना जांच को सैंपल प्राप्त किया गया।

सैंपल की जांच के दौरान इनमें से 18 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। जो लोग इस अवधि में संक्रमित पाए गए हैं, उनमें दो महिलाएं भी शामिल है। नए संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। ज्ञातव्य है कि पिछले एक माह से जिले में जांच के कुल आंकड़ों की अपेक्षा संक्रमित मिलने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही थी। लेकिन गत शनिवार को रिकार्ड संख्या में लोग संक्रमित मिले। शनिवार के बाद फिर संक्रमण के ग्राफ में कमी आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में जुलाई व अगस्त माह के दौरान संक्रमण का आंकड़ा अपनी पूरी रफ्तार पर था, लेकिन सितंबर माह के पहले दो सप्ताह में तेजी के बाद इसके आंकड़े कम होने लगी थी। इस बीच अक्टूबर माह के में संक्रमण का आंकड़ा औसतन प्रत्येक दिन तीस के आसपास बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में कोरोना से संक्रमित मिल रहे अधिकांश लोगों की हालत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दावा किया कि जिले में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों का आंकड़ा 94 प्रतिशत को पार कर गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026