गोपालगंज:- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के अमवा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष के रामनरेश यादव ने थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि गत 25 अक्टूबर को शाम 6 बजे जब वे अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी 25 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति सहित सभी आठों आरोपी एक राय व साजिश के तहत अपने हाथों में लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड लेकर पहुँच गए, एवं उनके पत्नी, बेटे, भाभी, भतीजी के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दरम्यान ही आरोपियों ने घर में घुस कर कपड़ा एवं सामान रखने वाली पेटी भी उठा ले गए। मामले में स्थानीय थाने की पुलिस ने भादवि की विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…