Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 190 वाहनों की हुई नीलामी

गोपालगंज: जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा शराब तस्करी में जब्त की गयी गाडियो की जहा नीलामी की गयी। वही तीन दिन तक चले इस नीलामी प्रक्रिया में करीब 500 लोग शामिल हुए। जबकि नीलामी के दौरान 190 गाडियो की बिक्री से 01 करोड़ 62 लाख 78 हजार रूपये की राजस्व की प्राप्ति हुई है। जबकि नीलामी में 548 गाडियो को नीलामी के लिए शामिल किया गया था। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया की जिले में शराब की तस्करी के दौरान जब्त की गयी 548 गाडियो की नीलामी होनी थी। जिसके लिए 21 जनवरी से 23 जनवरी तक का तिथि निर्धारित किया गया था। इस नीलामी में तीन दिनों में महज 190 गाडियो की ही नीलामी हो सकी है।

नीलामी की गाडियो से एक करोड़ 63 लाख रूपये की राजस्व की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा की अभी तक जिन गाडियो की नीलामी नहीं हो सकी है। उन सभी गाडियो की दोबारा नीलामी की जाएगी। बता दे की इस नीलामी में ब्रेज़ा कार, हुंडई की क्रेटा, सहित कई लक्जरी गाडिया भी शामिल थी। इसके अलावा ट्रक, बस, स्कार्पियो भी शामिल किया गया था। नीलामी में कई गाडियो की कई गुना ज्यादा कीमत पर नीलामी हुई है। यहाँ मारुती की ब्रेजा कार की कीमत महज 48 हजार रूपये निर्धारित की गयी थी। जिसकी नीलामी करीब साढ़े 6 लाख रूपये तक गयी। इसी तरह हुंडई क्रेटा की कीमत एक लाख 90 हजार रूपये निर्धारित की गयी थी। जिसकी नीलामी 6 लाख 94 हजार में हुई. जो निर्धारित कीमत से कई गुना ज्यादा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026