Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: अष्टयाम का समापन थानाध्यक्ष विशाल आनंद एवं पत्नी श्वेता आनंद ने पूर्णाहुति से की

गोपालगंज: थावे थाना परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम के साथ ही रविवार को पूर्णाहुति के बाद समाप्त हो गया। यहअष्टयाम प्रत्येक वर्ष समस्त थाना परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है।पंचमुखी हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। पूरा थाना परिसर भक्ति मय हो गया था। थाना के कर्मियों सहित अन्य ग्रामीणों पूजा में शामिल हुए। भंडारा का आयोजन किया गया था।

जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल हुए। वही पूजा समापन के बाद सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के दौरान वेदी पर यजमान के रूप में थानाध्यक्ष विशाल आनंद व उनकी पत्नी श्वेता आनंद बैठी थी। उनलोगों के द्वारा अष्टयाम की पूर्णाहुति की गई। अष्टयाम की पुजा आचार्य दीपक चौबे, सुरेश पांडेय व प्रभुनाथ दुबे सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू किया गया था। श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद के साथ 24 घंटे भंडारा का आयोजन भी किया गया था। समापन के दौरान पुलिस पदाधिकारी सहित ग्रामीण जनता शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026