गोपालगंज: बरईपट्टी में बकाया बिजली बिल नहीं जमा करने पर कटे 41 कनेक्शन

गोपालगंज: बिजली कंपनी मुख्यालय के आदेश पर सदर प्रखंड के बरईपट्टी पंचायत के नवादा, बच्चा राय के टोला, बरईपट्टी, निरंजना, गम्हरिया आदि गाँवों में बकाया वसूली हेतु चलाये गए अभियान में जेई हामिद रेज़ा व उनकी टीम द्वारा कई बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया जिसमें मुख्य रूप से पप्पू कुमार सिंह सिंह पर 28 हजार, बाबुलाल मांझी पर 40 हजार, मो हातिम पर 31 हजार, वीर बहादुर सिंह पर 29 हजार, नन्हकू मिया पर 14 हजार, मुख्तार मिया पर 26 हजार, विमलेश कुमार कुशवाहा पर 19 हजार का बकाया है। बार बार सूचना देने के बाद भी इनके द्वारा बिल नही जमा करने पर यह कार्रवाई की गई है।

एक ख़बर के अनुसार सिधवलिया सेक्शन के जेई ज्योतिष कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा महमदपुर बाजार पर चलाये अभियान में राधाकांत प्रसाद पर 92 हजार, अंजू श्रीवास्तव पर 32 हजार, अजय सिंह पर 31 हजार, रामेश्वर प्रसाद पर 22 हजार, नीरज कुमार पांडेय पर 17 हजार, उमाशंकर साह पर 15 हजार का बकाया है। वही मांझा के जगन्नाथा पंचायत के श्रीरामपुर, जगरनाथा गाँवो के जेई आदित्य कुमार के टीम द्वारा योगेंद्र शर्मा, शिवशंकर भगत, मुन्ना महतो, कैलाश साह, अशोक सिंह, दिनदयाल प्रसाद, सुनील प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि का बकाया अधिक होने के कारण बिजली का कनेक्शन काट दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026