गोपालगंज में भाई-बहन के साथ खेल रहे मासूम पर गिरी दीवार, मौत

गोपालगंज: महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुंड बुधसी गांव में गुरुवार को दोस्तों के साथ अपने घर के पास खेल रहे एक चार साल के बच्चे पर मिट्टी से जोड़ी गई ईंट की दीवार टूट कर गिर गई। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ खेल रहे उसके भाई-बहन समेत अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद स्वजन बच्चे को महम्मदपुर के एक निजी क्लीनिक में ले गए। वहां बच्चे की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी बच्चे की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से कुंड बुधसी गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के चित्कार से उन्हें ढांढस बंधा रहे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

बताया जाता है कि गांव के अजय ठाकुर का चार वर्षीय पुत्र नीरज कुमार गुरुवार की सुबह साढे दस बजे के करीब अपने घर के पास अपने भाई-बहन व अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान नीरज एक झोपड़ी से एक लकड़ी खींचने लगा। तभी मिट्टी से जोड़ी गई ईंट की दीवार उसके ऊपर गिर गई। इससे बच्चा दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि उसके भाई-बहन व अन्य बच्चे दीवार की चपेट में नहीं आए। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। स्वजन ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को इलाज के लिए महम्मदपुर बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां चिकित्सक ने बच्चे की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी बच्चे की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में नीरज की मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026