गोपालगंज: इंदरवा गांव में मारपीट कर 50 हजार रुपए छीने

गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में एक युवक को मारपीट कर उसके पास से 50 हजार रुपए, सोने की चेन और उसका मोबाइल छीन लिया गया। बीच बचाव करने के लिए उसके परिवार के सदस्य गए तो उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में उमेश चौधरी, प्रभावती देवी, शैलेश कुमार यादव, सीता देवी और सुड्डू कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शैलेश कुमार यादव कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पूर्व में खरीदे गए भैंस का बकाया 50 हजार रुपए देने के लिए अपने घर से बाइक पर सवार होकर जा रहा था।

इस बीच रास्ते में ही कुछ लोगों ने घेर कर उसके साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए। बीच-बचाव करने के लिए उसकी मां प्रभावती देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई । प्रभावती देवी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया। साथ ही एक मोबाइल को फोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना के पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026