Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: 24 घंटे में सामने आए 62 नए कोरोना पॉजिटिव

गोपालगंज: जिले में कोरोना विस्फोट हुआ। चौबीस घंटे के अंदर 62 नए मरीज सामने आए। इस माह में अबतक तीन दिन सबसे ज्यादा मरीज सामने आए है।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से लोग दहशत में हैं।राहत की बात यह है कि जो मरीज मिले है सभी बेहतर स्थिति में है। वर्तमान में तीन मरीजों का इलाज पटना में चल रहा है। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुख की बात यह है कि इस महामारी के चपेट में आकर 13 लोग जान गवा चुके है।

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में अब 150हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 6 सौ 24 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी लोग मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकले।पटना के बाद दूसरे नंबर पर मरीज मिलने की संख्या में रहा गोपालगंज शनिवार को बिहार में सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले।इसके बाद दूसरे नंबर पर गोपालगंज रहा।मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है।इसके पहले भी एक साथ 64 मरीज सामने आए थे। जिसमें से तीन को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था।

समझदारी ही इस महामारी से बचने का उपाय

सी एस ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी समझदारी है। लोग जब भी बाहर निकले मास्क जरूर पहनें इस बीमारी को लेकर लोग तनिक भी लापरवाही नहीं बरते।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हजारो लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसमें 62 कोरोना संक्रमित मिले। विभाग ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव मामले 121है। वहीं जो मरीज है वह तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं।

रिकवरी रेट में एक प्रतिशत की हुई वृद्धि

दस दिन बाद एक प्रतिशत रिकवरी दर भी बढ़ गया है। रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में कोरोना से संक्रमित मिल रहे अधिकांश लोगों की हालत ठीक है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024